क्या आपको भी जाना है रायपुर देहरादून?,तो पढ़ले ये खबर !

ऋषिकेश : प्रदेश में भारी बारिश के चलते जलस्तर बढ़ता जा रहा है इसी कड़ी में थानाध्यक्ष रानीपोखरी द्वारा जनमानस को सूचना जारी की गई है कि लगातार बारिश होने के कारण भोगपुर से थानों मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग बंद कर दिया गया है। यदि किसी को ऋषिकेश से वाया थानों होते हुए रायपुर देहरादून जाना है तो कृपया एयरपोर्ट तिराहा से थाना रोड वाला मार्ग से जाएं।  रानीपोखरी से भोगपुर होते हुए थानों रोड निर्माणाधीन पुल के पास अत्यधिक पानी आने के कारण सड़क को बंद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *