पांच साल का बच्चा बना गुलदार का निबाला, लोगों में दहशत 

पौड़ी : वैसे तो उत्तराखंड के कई जिलों से ऐसी खबरें बीते दिनों भी मिली है की गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है इस बार उत्तराखंड के पौड़ी जिले के चाकीसैंण तहसील स्थित बड़ेथ गांव में गुलदार ने एक पांच वर्षीय बच्चे पर हमला करके उसे अपना निबाला बनाया है। यह दुखद घटना बीती रात गुरुवार की है जिसकी खबर आज सुबह शुक्रवार प्राप्त हुई। वन क्षेत्राधिकारी पैठाणी अनिल रावत ने इस घटना के विषय में बताते हुए कहा कि पांच वर्षीय आर्यन रावत पुत्र लाल सिंह रावत के गायब होने की खबर मिली तो उसे ढूंढ़ने में लोग लग गए मौके पर जाकर पता लगा कि उसे गुलदार ने निवाला बनाया है। पुलिस, राजस्व पुलिस, वन विभाग की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे का शव सुबह जंगल में बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने समेत अन्य कार्रवाई  शुरू कर दी गईं हैं। 

देवघार रेंज से सटे ग्राम पंचायत कूणा के खेड़ा डौरा और सभी आस पास के इलाकों में लोग काफी डर गए हैं। बीते बुधवार की रात को गुलदार ने घर से कुछ दूरी पर खूटे में बंधे मूर्ति सिंह के बैल को अपना शिकार बना लिया था। 
— ग्राम पंचायत कूणा की प्रधान रीता जगलान का कहना है कि उनकी पंचायत में लगातार गुलदार का मूवमेंट बना हुआ। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने विभाग ने गश्त बढ़ाने और पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *