वृन्दावन : अभी तक शायद चोरों की निगाहें लोगों के घरों और तैयारियों पर होती थी लेकिन अब भगवान के मंदिरों में पैसा नहीं बल्कि स्वयं भगवान को चुराने का सिलसिला शुरू हो गया है ये मामला वृंदावन का है जहां करीब बीते सात दिन पहले गुम हुए बाल गोपाल गयाब हो गए और बाल गोपाल की जानकारी करने के पूरे प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली है। दरअसल,भगवन बाल गोपाल की एक भक्त जिनका नाम शशि है उनके बाल गोपाल गम हो गए हैं जिन्होंने उसके बाद से खाना त्याग दिया है और पूरा परिवार वियोग में परेशान है दुखी है।
अपने लाला बाल गोपाल के न मिलने से शशि सिंह न तो सही प्रकार से खा रहीं हैं और न उन्हें रात में नींद ले रही है। खोजने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने पोस्टर भी छपवाएं हैं और उन्हें बांटा जा रहा है। इधर, परिवार के लोगों ने बांकेबिहारी मंदिर के पास भी बैनर लगाकर बाल गोपाल के गुम होने की सूचना दी है और खोजकर लाने वाले को 10000 का इनाम देने की भी बात पोस्टर में लिखी है।
यह है पूरा मामला-बीती 21 जुलाई को शशि सिंह के परिवार ने बांकेबिहारी महाराज का फूलबंगला और भोग प्रसादी कराया था। फूलबंगले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए शशि अपने बाल गोपाल को भी मंदिर ले गईं। उनके गोपाल वहां से गायब हो गए। कई जगह खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद जब उनके बाल गोपाल नहीं मिले तो परिवार की जिद पर वह फ्लैट पर लौट आई लेकिन तबसे खाना भी नहीं खा रही हैं।

