उत्तराखंड में बड़ी स्वास्थ्य योजना का शुभारम्भ,207 तरह की पैथोलॉजी जांचे अब निशुल्क

देहरादून : उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों को बड़ी राहत मिल गई है। आज प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें अब बिल्कुल मुफ्त करने की योजना का शुभारम्भ किया है,उन्होंने आयोजित इस शुभारम्भ कार्यक्रम में कहा कि,योजना का लाभ वह प्रदेश के अंतिम छोर तक भी लोगों को देंगे। आज कोरोनेशन अस्पताल में योजना की शुरुआत कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत अब सभी सरकारी अस्पतालों में हर प्रकार की बायोप्सी, कैंसर मार्कर, हार्मोन प्रोफाइल, विटामिन का स्तर नापने जैसी तमाम कीमती जांचे अब एक डीएम मुफ्त कराइ जाएंगीं ।

आपको बतादें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ निशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना को प्रदेश के छह जिलों अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के 38 जिला व उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चरणबद्ध तरीके से लागू कर दिया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में शेष जनपदों के 32 चिकित्सालयों में यह योजना लागू की जाएंगीं। योजना के चलते अब उपचार के समय डायग्नोस्टिक एवं जांच संबंधित सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध होंगी और तुरंत जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर मरीज का इलाज शुरू हो सकेगा। 
योजना को संचालित करने के लिए ई-निविदा के माध्यम से मैसर्स चंदन हेल्थ केयर लिमिटेड लखनऊ का चयन किया गया है। यह योजना पीपीपी मोड में चलेगी। इस योजना से 500 युवाओं को नौकरी प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *