बारिश का येलो अलर्ट जारी ,163 सड़के बंद

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते अब राजधानी देहरादून, बागेश्वर व उत्तरकाशी में आने वाले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के मद्देनज़र मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि देहरादून, उत्तरकाशी व बागेश्वर में 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

163 सड़के-बंद प्रदेश में बारिश के चलते 163 मोटर मार्ग बंद कर दिए हैं। टिहरी में लंबगांव मोटना रजाखेत मोटर मार्ग का कुछ हिस्सा भी बह गया है। चमोली जिले में रुप्रद्रयाग-पोखरी गोपेश्वर और थराली-देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।  प्रदेश में बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।  जिला पिथौरागढ़ तहसील-बेरीनाग में ग्राम बांसपटान क्षेत्र के तहत और धारचूला में भारी बारिश के कारण कुछ गांव जैसे- हुनेरा, खुमती, तालीकांड व ढीलम में विद्युत सेवा बंद हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *