यूपी मुखिया ने की हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

आज यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ पुरा महादेव पहुंचे हैं जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वह पुरा महादेव के सभी मार्गों पर भक्तों और कांवड़ियों पर फूल बरसाए और शुभकामनाएं दी। इसके बाद वह मेरठ में औघड़नाथ मंदिर व एनएच-58 सिवायाटोल प्लाजा, मोदीपुरम पर कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा करेंगे, मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएंगें।  बागपत के पुरा महादेव में आज से सोमवार चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हुआ है। कोरोना काल के बाद पहली बार मेला लगाया जा  रहा है।  इसलिए वहां 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। इस बार जहां हेलीकॉप्टर से निगरानी होगी तो एटीएस की टीम भी पहली बार तैनात रहेगी, जो यहां आज पहुंच गई है इसके अलावा भी मेले के लिए सुरक्षा से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं ठीक की गयीं हैं।

जिले में कांवड़ियों के पहुंचने से हाईवे से लेकर पुरा महादेव मंदिर तक क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया है। हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर शिव भक्त पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर पहुंचने शुरू हो गए हैं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *