एटीएस यानि आतंकवाद निरोधक दस्ता जो कि आतंकी घटनाओं से सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा मुहैया करता है जी आज कल धर्मनगरी हरिद्वार में भी दिखाई दे रहा है। क्यूंकि कांवड़ मेले में हरकी पैड़ी और आसपास घाटों पर विशेष पुलिस बल के कमांडो तैनात किए गए हैं। दूसरों को सुरक्षा मिल सके और सबसे बड़ी चुनौती है सबके आगे बारिश के चलते हथियारों की सुरक्षा। उमस भरी गर्मी में हरदम साढ़े छह किलो की बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर खड़े रहना आप कल्पना भी नहीं कर सकते लेकिन ये जबान तत्पर रहकर अपनी ड्यूटी निभा रहे है।
सभी जानते है कि अब कांवड़ मेला अंतिम चरण पर है। उत्तर भारत से 35 लाख से अधिक शिवभक्त हरिद्वार आ रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मेले को लेकर अलर्ट जारी हैं। मेले पर आतंकी हमले की आशंका से हरकी पैड़ी से लेकर मेला क्षेत्र और कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी हैं। इनमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और पीएसी की करीब 19 कंपनियों के अलावा स्थानीय पुलिस तैनात है। बीआर जैकेट का वजन साढ़े छह किलोग्राम और हेलमेट का वजन डेढ़ किलोग्राम होता है। बीआर जैकेट एके-47 के बुलेट का हमला रोकने में काफी होती है। कुल तैनात फोर्स की संख्या करीब दस हजार से अधिक है। हरकी पैड़ी अति संवेदशील है। हरकी पैड़ी एटीएस की निगरानी में है।

