नई दिल्ली : एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण सभी डरा रहा है, देश में प्रति दिन निकल रहे आंकड़ों ने सुरक्षा हेतु सतर्क रहने पर मजबूर कर दिया है इसी कड़ी में इन मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक़,देश में आज 16,866 मामले सामने आए हैं। यह संख्या बीते दिनों से कुछ कम जरूर है लेकिन संक्रमण दर अभी भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में 168 दिनों बाद संक्रमण दर सात प्रतिशत के पार जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक सकारात्मकता दर 7.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। 4 घंटों में कोरोना के कारण 41 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,26,074 हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई।वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.49 प्रतिशत है। निक सक्रिय मामले घटकर 1,50,877 हो गए हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 4,39,05,621 हो गई है।
सतर्कता की जरूरत,देश में कोरोना के मामलों ने फिर चौकाया

