ओलम्पिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा की कार्यक्रम में बिगड़ी तबियत,अस्पताल पहुँचे

ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा आज अपने गाँव पानीपत के खंडरा पहुंचे। चोपड़ा मेडल जीतने के 10 दिन बाद आज वहां पहुंचे। समालखा के हल्दाना बॉर्डर से नीरज का धमाकेदार और जोरदार स्वागत किया गया।  जब नीरज चोपड़ा अपने गांव खंडरा पहुंचे तो बीच स्वागत कार्यक्रम से नीरज को मंच से ले जाया गया क्यूंकि उनकी तबियत बिगड़ गई। कहा जा रहा है कि नीरज की तबीयत खराब होने की वजह से उनके परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। उन्हें अचानक किस अस्पताल में ले जाया गया है ये भी किसी को नहीं पता चला है।  गौरतलब है कि नीरज को 3 दिन से बुखार आ रहा था, लेकिन उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

आज के कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ थी। जिसके चलते कार्यक्रम को जल्दी समाप्त किया गया। सुबह नीरज चोपड़ा समालखा पुल के नीचे पहुंचे। गांव खंडरा पहुंचने पर नीरज की गली के बाहर उनका भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले स्वागत के लिए सुबह ही खंडरा वासी समालखा पुल के पास पहुंच गए थे। 5 किलोमीटर पहले गांव खुखराना के लोग चांदी का भाला लेकर नीरज को भेंट करने पहुंचे। स्टेज से 20 मीटर दूरी तक नीरज के सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *