गौरतलब है कि बीते दिन राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के नतीजे आए और देश को अपना 15वा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रूप में मिला है जिसके बाद आज देश के पीएम मोदी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ साथ नए महामहिम मुर्मू के आज शुक्रवार को रात्रि भोज करेंगें जिसमें प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस दौरान वे मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर विजयी होने की शुभकामनाएं भी देंगे। उनका शुक्रवार से नई दिल्ली प्रवास का कार्यक्रम है। 24 जुलाई को प्रधानमंत्री भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगें। इस बैठक में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगें।
मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में राज्य स्तर पर पांच करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं के अनुश्रवण के लिए बनाए गए कैपिटल डैश बोर्ड और ईएपी डैश बोर्ड की लांचिंग करेंगे। इसके बाद वह ग्राम्य विकास और पलायन आयोग की बैठक करेंगे। इसके बाद उनकी सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक होगी। शाम को मुख्यमंत्री नई दिल्ली के रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री की बैठक को लेकर राज्य सरकार के अधिकारी होमवर्क में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

