सोनिया गाँधी की आज ईडी के सामने पेशी,कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन जारी

 नई दिल्ली : जहां आज देश अपने 15वे नए राष्ट्रपति का इंतज़ार कर रहा है वहीँ आज गुरूवार का दिन कांग्रेस के लिए फिरसे परेशानी कला सबब बना हुआ है क्यूंकि आज नेशनल हेराल्ड(National Herald) से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पेशी है जहां उनसे ईडी पूछताछ करेगी। । सोनिया सुबह 11 बजे तक ईडी दफ्तर पहुँच गई हैं। वहीं इस पूछताछ का विरोध करने के लिए आज कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन जारी रखेगी। नई दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया है कि  ED ने सोनिया जी को समन किया है जिसे लेकर कुछ विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली है, हमने इसके मद्देनज़र सारी तैयारी की हुई है, रैफ, लोकल पुलिस और अन्य पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा है कि नियमों का उल्लंघन न करें और पुलिस के साथ सहयोग करें।

प्रियंका गांधी पहुंची माँ के आवास पर –कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ आई  है.  नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पेश  होंगी। पूछताछ का विरोध करने के लिए आज कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *