नई दिल्ली : गौरतलब है कि देश को 15वे राष्ट्रपति मिलने का इंतज़ार आज खत्म होगा। जिसके चलते आज गुरूवार 21 जुलाई को अभी कुछ 11 बजे मैदानों की काउंटिंग होगी। 11 बजे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू होगी ही जिसे महज एक औपचारिकता माना जा रहा है क्यूंकि इस चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की खबर है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी।
मुर्मू के गांव में 15 हज़ार लड्डू बांटने की तैयारी –15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। द्रौपदी मुर्मू की जीत जैसे मान ही ली गई है। मुर्मू के गांव में तो जीत के बाद 20 हजार लड्डू बांटने के लिए बना लिए गए हैं।

