टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में आज खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हार का मुँह दिखाया है। अब भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हांसिल कर ली है। आज हुए इस रोमाचंक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के समक्ष 272 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में सामने वाली टीम ने 120 रन टारगेट ही किया। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने 32 रन टीम के नाम किए। और सबसे ज्यादा विकेट भी गिराए .जिसमे मोहम्मद सिराज ने आज 4 विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन, इशांत ने दो उधर, मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया।
आपको बतादें कि अजिंक्य रहाणे (61), मोहम्मद शमी (56*) और जसप्रीत बुमराह (34*) के दम पर भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 298 अंक हांसिल किए। शमी और बुमराह के आगे अंग्रेज बेबस नजर आए। दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इससे पहले रहाणे और पुजारा के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई थी। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में मार्क वुड ने तीन, ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि सैम करन को एक विकेट मिला। भारत ने पांचवें व आखिरी दिन का खेल 181/6 से आगे खेलना शुरू किया था।

