देहरादून : मानसून में भारी बारिश की वजह से काफी दिक्कतें हो रही है इसी कड़ी में हादसों से बचाव के लिए आज उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार समेत राज्य के नौ जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया है।
निम्नवत 9 जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना हैं और साथ ही विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उपरोक्त नौ जिलों में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। रिस्पना, बिंदाल नदियों के किनारे बसी बस्तियों का भी दौरा कर सुरक्षा के सारे एहतियाती कदम उठाने के आदेश दिए हैं।
स्कूल बंद –मौसम विभाग से जारी अलर्ट के बाद जिला प्रशासन की ओर से राज्य के छह जिलों टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में बुधवार को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। टिहरी में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही एडीएम रामजी शरण शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया। लेकिन स्कूल में प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहेंगे।

