देहरादून : आज सीएम उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स के स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मान नवाज़ा जिसके चलते मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाए दी हैं। खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 अप्रैल से 3 मई तक हुआ था। उत्तराखंड की 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और 50 वर्ष आयु वर्ग की फुटबाल टीम ने हिस्सा लिया था
।
आपको बतादें कि देहरादून फुटबॉल एकेडमी के संस्थापक व हेड कोच, खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया का अभियान युवाओं को प्रेरित कर रहा है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान के क्रम में खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया।

