टी-20 टीम से  विराट कोहली बाहर,जानिए किन पर आई ज़िम्मेद्दारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम का एलान किया है विराट कोहली को टी-20 टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है। इसके अलावा के एल राहुल की टीम में एंट्री हुई है। राहुल चोट की वजह से टीम से बाहर थे।

आपको बतादें कि रविचंद्रन अश्विन का फिरसे  टी-20 टीम में प्रवेश हुआ है । अश्विन पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के बाद से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम 22 जुलाई से लेकर सात अगस्त तक वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी। इस दौरान टीम तीन वनडे और पांच टी-20 को खेलेगी। 

पहला वनडेः क्वीन्स पार्क ओवल, 22 जुलाई ,दूसरा वनडेः क्वीन्स पार्क ओवल, 24 जुलाई,तीसरा वनडेः क्वीन्स पार्क ओवल, 27 जुलाई
टीम इंडिया की सूची निम्नवत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *