कोविड पर बड़ा एलान : 15 जुलाई से विशेष अभियान होगा शुरू

कोरोना के फिरसे बढ़ते खतरे के बीच राहत भरी खबर सामने आई है जिसके चलते अब सरकार ने 18-59 साल के लोगों को कोविड टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराकदेने का एलान किया है। इसके अलावा 15 जुलाई से इसके लिए विशेष अभियान की शुरुआत हुई थी। 75-दिवसीय इस अभियान के तहत सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड वैक्सीन की मुफ्त अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। 
आधिकारिक बयानों में सामने आया है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सरकार ने अमृत महोत्सव के रूप में कोविड की एहतियाती खुराक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाने का फैसला किया गया  है। आपको बतादें कि देश में 18-59 साल की उम्र के 77 करोड़ लोगों को एहतियाती खुराक देने का लक्ष्य है। इसमें से अब तक 1 फीसदी से भी कम को एहतियाती खुराक दी गई है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि हालांकि, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की अनुमानित 16 करोड़ पात्र आबादी के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं में से लगभग 26 फीसदी को बूस्टर खुराक लग चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *