रामविलास की संपत्तियां नहीं आ रही सामने,पत्नी तक पहुंची जांच की आंच

देहरादून : गौरतलब है कि उत्तराखंड से  पूर्व आईएएस रामविलास यादव की गिरफ्तारी के बाद अब देहरादून में उनकी संपत्तियों का राज विजिलेंस के हाथ आना मुश्किल हो रहा है। रामविलास की दून में आठ संपत्तियां हैं जिनमें संपत्तियों को आय के किस स्रोत से उन्होंने खरीदा इसका पता नहीं लग पाया है। और पूछताछ में कोई भी इसपर मुंह नहीं खोल रहा है ,नोटिस जारी होने के बाद भी उनके परिवार का कोई सदस्य विजिलेंस के सामने आने को तैयार नहीं हैं।

सभी जानते है कि बीते अप्रैल में विजिलेंस ने रामविलास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और पिछले दिनों उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 13 घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में यादव सुद्धोवाला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। यादव ने हर सवाल के जवाब में अपनी पत्नी का नाम सामने लाया।

जिसके बाद से ही विजिलेंस अब तक उनकी पत्नी को 15 से ज्यादा नोटिस भेज चुकी है। बावजूद वह विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुई। इसके बाद अब विजिलेंस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है शायद की उनके नाम पर एक स्कूल संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *