राजनीति: हरक सिंह रावत की कहा लगीं निगाहें,हरिद्वार से लगाई आस 

हरिद्वार :  हरिद्वार में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की भी हरिद्वार से उमीदे लगी हैं । विधानसभा चुनाव में बहू की हार के बाद हरक सिंह रावत हरिद्वार को अपनी राजनीति का द्वार बनाने में पूरी ताकत झोंकते दिख रहे हैं। और साथ ही इसके लिए कांग्रेस के बड़े चेहरे भी कांग्रेस के नेता और संत ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेकर हरक के लिए रास्ता तैयार करनेे का शुरुआत हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कई चुनाव में सफलता नहीं मिलने पर वह राजनीति में काफी टूट गए थे, लेकिन इसके बाद वर्ष 2009 में उन्हें पार्टी हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी चुना था।

आपको बतादें कि हरीश रावत ने लोकसभा चुनाव जीत कर राजनीति में वापसी की थी। इसके बाद वह प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने में भी सफल हुए थे, लेकिन उनके नेतृत्व में लड़े गए 2017 के चुनाव में वह खुद दो सीटों से चुनाव हारने के साथ ही पार्टी की भी करारी हार हुई थी। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हरीश रावत लालकुआं से असफल हो गए थे, लेकिन अब हरीश रावत के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मेहनत हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए दिन रात तैयारी में हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *