देहरादून: पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को तारतार करती ये खबर बेहद शर्मनाक है। दरअसल,उत्तराखंड के रायपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के घर से बिना बताए जाने के बाद उसके पिता ने एक युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। जब इस बात की जानकारी उस लड़की को लगी तो वो खुद थाने पहुंची पिता की करतूतों का जो बखान किया उसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
क्या था पूरा मामला –पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल में दाल दिया। एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि चार जुलाई को एक व्यक्ति ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और जब उस नाबालिग लड़की को ये पता चला तो वो खुद ही थाने पहुंची और अपने ही पिता की पोल खोली बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकतें व छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर उसे मारते हैं पीटते हैं।
पिता की गलत हरकतों से तंग आकर वह अपने परिजनों के साथ बिहार जा रही थी। जिस युवक पर उसके पिता ने आरोप लगाया है, वह उसकी मदद कर रहा था। उसके पिता अपने हरकतों को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। नाबालिग के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

