देहरादून : आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक बैठक में कहा कि राज्य की परिस्थिति के अनुकूल लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जानें पर कार्य योजना बनाई जाए। इसके लिए उन्होंने राज्य स्तर पर कमेटी गठित करने को भी आज इस बैठक में निर्देश दिया है । बीते दिन शुक्रवार को सीएम आवास पर कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री से हरियाणा गवर्नेंस रिफॉर्म अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ.प्रमोद कुमार ने मुलाक़ात की।
मुख्यमंत्री को हरियाणा सरकार की तरफ से जन सुविधाओं के विकास, सेवाओं को तत्काल आम लोगों तक पहुंचाने, जन शिकायतों का निपटारा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार कोशिश कर रही है।
सीएम धामी ने की अहम बैठक,अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने निर्देश

