लॉर्ड्स : आज स्वतंत्रता दिवस के दिन रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। मैच का यह चौथा दिन हैं। इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 27 रन ज्यादा है। भारत की तरफ से केएल राहुल और रोहित शर्मा की होनहार जोड़ी आज की शुरुआत कर रही है, जबकि इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी की जेम्स एंडरसन ने शुरू की है। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत होगी और केएल राहुल के साथ रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर होगी।
बस कुछ ही देर पहले से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है,आज के इस रोमांचक मुकाबले में भारत की टीम इंग्लैंड पर बड़ी लीड लेने की कवायत में हैं,और इस बात की पूरी ज़िम्मेद्दारी राहुल-रोहित के कंधो पर है। आपको बतादें की टेस्ट मैच की पहली पारी में गेंदबाज एंडरसन ने शुरुआत में ही 5 विकेट गिराए थे। लोअर ऑर्डर में जडेजा ने भारत की पारी संभाली है।

