आगामी 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के देवघर और बिहार की राजधानी पटना में मौजूद रहेंगें। प्रधानमंत्री देवघर में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुँचेंगें जिसके बाद वो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। बैद्यनाथ मंदिर का विकास कर भव्य रूप दिया है। सावन माह में यहां आने वाले शिव भक्तों के लिए नवनिर्मित देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा भी मुहैया होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को पीएम के दौरे की खबर दी है। बाबा बैद्यनाथ धाम को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में वे देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन पटना में बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
देवघर एयरपोर्ट और बैजनाथ मंदिर का 12 जुलाई को लोकार्पण करेंगे पीएम

