कोलम्बो : श्रीलंका में चल रही आर्थिक परेशानी के बीच आज शनिवार को जनता का गुस्सा और आक्रामक रूप से फूट पड़ा है और देशभर में तेल और बाकी जरूरत के सामान की कमी के बीच लोगों ने आज राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग के साथ उनके आवास का घेराव किया है साथ ही खबरों की माने तो ये प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के घर में घुसने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद राजपक्षे अपना आवास से भाग खड़े हुए ।
मीडिया की मानें तो, कुछ प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास के अंदर घुस गए और सुरक्षाबलों ने राष्ट्रपति को आवास से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। श्रीलंका के एक टीवी चैनल सिरासा टीवी की ओर से जारी फुटेज में तो भीड़ को राष्ट्रपति आवास के अंदर घुसते भी देखा जा सकता है।
लेकिन सुरक्षाबल पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश करती रही। सभी जानतें है कि श्रीलंका काफी समय से आर्थिक संकट से परेशान है। ईंधन तक की कमी पैदा हो गई है। यहां तक कि घरों में बिजली तक सिर्फ कुछ ही घंटों के लिए आ रही है। श्रीलंका के लगातार घटते विदेशी मुद्रा भंडार की वजह से वह मेडिकल से जुड़े जरूरी सामान तक नहीं है।

