इंग्लैंड के विरुद्ध तीन क्रिकेट मैचों में टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत के कई सीनियर खिलाड़ी नहीं होंगे। टेस्ट टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों को पहले टी20 मैच में उन्हें रेस्ट मिला है जबकि दूसरे टी20 मैच से विराट कोहली सहित कई खिलाड़ी चयन के लिए उपस्थित रहेंगें लेकिन टीम में विराट की जगह पर अभी भी खतरा बना हुआ है क्यूंकि मीडिया ख़बरों के मुताबिक़, अगर अगले 10 दिन में विराट के बल्ले ने अपना दम नहीं दिखाया तो चयनकर्ता उन्हें टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि अब भारत की टी20 टीम में विराट की जगह अभी कुचज फिक्स नहीं है अभी इसपर तलवार लटक रही है। भारतीय टीम में जगह बना पाएंगे। अगर वो रन नहीं बना पाते हैं तो उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
पिछली कुछ सीरीज में श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है और तीसरे नंबर की जगह के लिए दावेदारी पेश की है। भारत की टी20 टीम में विराट कोहली लंबे समय से इस स्थान पर खेल रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी खराब फॉर्म ने टीम में उनकी जगह को ख़तरा बना दिया है।

