इटावा : आज फिरोजाबाद में शिवपाल सिंह यादव की स्कॉट की कार में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी ,कार में शिवपाल के चार सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। सभी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जनपद मैनपुरी में प्रवेश हुई उसी दौरान मीठेपुर गांव से लगभग 400 मीटर दूरी पर रोडवेज बस ने स्कॉट की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत हड़कंप में अन्य गाड़ियों से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है।
जानकारी मिलते ही प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव विश्वविद्यालय इमरजेंसी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल सुरक्षा कर्मचारियों का हालचाल जाना। एसआई सतीश (52), कांस्टेबल पंकज (36), शैलेंद्र (36), दीपचंद्र (33) सुरक्षा कर्मी है।

