Breaking :नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है और सरकार नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। सीएम धामी ने आज शनिवार को यह बात इंडियन पब्लिक स्कूल झाझरा में विद्यालयी शिक्षा विभाग के दो दिवसीय शैक्षिक चिंतन शिविर के शुभारंभ के अवसर पर बोली। इस कार्यक्रम में सीएम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण के लिए वाहन या फिर मासिक रूप से धनराशि उपलब्ध कराए जाने को भी कहा और साथ ही  सीएम धामी ने स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि छात्र संख्या बढ़ाने की चुनौती व गुणात्मक शिक्षा के उपायों पर इस शिविर में गहनता से मंथन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या घटने के कारणों व इसको बढ़ाने के लिए गहनता से ध्यान देने को भी कहा।देहरादून उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है और सरकार नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। सीएम धामी ने आज शनिवार को यह बात इंडियन पब्लिक स्कूल झाझरा में विद्यालयी शिक्षा विभाग के दो दिवसीय शैक्षिक चिंतन शिविर के शुभारंभ के अवसर पर बोली। इस कार्यक्रम में सीएम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण के लिए वाहन या फिर मासिक रूप से धनराशि उपलब्ध कराए जाने को भी कहा और साथ ही  सीएम धामी ने स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि छात्र संख्या बढ़ाने की चुनौती व गुणात्मक शिक्षा के उपायों पर इस शिविर में गहनता से मंथन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या घटने के कारणों व इसको बढ़ाने के लिए गहनता से ध्यान देने को भी कहा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का लक्ष्य विद्यालयी शिक्षा के सभी स्तरों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए श्रेष्ठ मानव का निर्माण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ नवंबर 2025 को उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *