मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी संकट चलते रहने के बाद आज गुरुवार को आखिरकार उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री पद पर एकनाथ शिंदे की ताजपोशी होना तय हुआ है इसके अलावा आज अहम बैठक मे फडणवीस और शिंदे दोनों राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे।
शिंदे किए वादे-
महाराष्ट्र के मनोनीत सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा आज कहा कि शिवसेना के 40 विधायकों सहित कुल 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमने उनकी मदद से अब तक यह लड़ाई लड़ी है। इन 50 लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे एक खरोंच भी नहीं आने दूंगा, भरोसे को नहीं तोड़ूंगा। भाजपा के पास 120 विधायक हैं लेकिन उसके बावजूद देवेंद्र फडणवीस ने सीएम का पद नहीं संभाला। मैं पीएम मोदी, अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ उनका आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने उदारता दिखाई और बालासाहेब के सैनिक (पार्टी कार्यकर्ता) को राज्य का सीएम बनाया। फडणवीस भले ही सरकार से बाहर रहेंगे लेकिन हमारा मार्गदर्शन करेंगें

