आज से बरेली से मुंबई-बंगलूरू की फ्लाइट्स शुरू,दिल्ली के लिए भी हर दिन उड़ान

बरेली: यूपी के बरेली शहर से अब हवाई यात्राएं शुरू हो चुकीं है,जिसके चलते आज से मुंबई और बंगलूरू दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा का श्रीगणेश हो गया है। आज सुबह इन फ्लाइट्स का संयुक्त तौर पर उद्घाटन हो चुका है लेकिन आज बंगलूरू से पहली एयरबस आने पर बरेली एयरपोर्ट पर कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है। बस जो भी यात्री आज पहुँचेंगें उनका स्वागत फूल देकर किया जायेगा। 

ख़बरों की मानें तो आज से जब बंगलूरू से हवाई मार्ग जुड़ चुका है तो अब बरेली और पास के क्षेत्रों, जिलों के साथ उत्तराखंड को भी फायदा मिलने की उम्मीद लगाईं जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बंगलूरू के लिए उड़ान शुरू होने से बरेली में व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में बूम आने की उम्मीद जताई थी।

आज इंडिगो फ्लाइट के प्रतिनिधि साकेत गुप्ता ने कहा है कि पहले ही दिन शनिवार को बंगलूरू से 155 यात्री बरेली। पहुँचेंगें । बरेली से बंगलूरू के लिए 121 यात्री उड़ान भरेंगे। पहली उड़ान से ही अच्छा ट्रैफिक मिला है। आगे भी हर दिन 75 फीसदी सीटें बुक होंगी ऐसी उम्मीद है। 

आपको बतादें कि बरेली से बंगलूरू की फ्लाइट्स पूरे हफ्ते होंगी। जिसमें 4 दिन बरेली से मुंबई सीढ़ी और 3 दिन वाया बंगलूरू फ्लाइट पहुंचेगी। 

जानिए समय शेड्यूल –

बरेली से दोपहर 12.30 बजे एयरबस उड़ान भरेगी जो दोपहर 2.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। पौने दो घंटे बाद शाम 4.40 बजे मुंबई से उड़ान भरकर एयरबस शाम 6.15 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। बरेली से बंगलूरू के लिए दोपहर 12.30 बजे एयरबस उड़ान भरकर दोपहर 3.20 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। सवा घंटे बाद शाम 4.35 बजे बंगलूरू से शाम 6.25 बजे एयरबस मुंबई पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *