उदयपुर की घटना को लेकर यूपी में हाई अलर्ट

: बेहद दुखद और भयावह उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी हो गया है। वहीं, प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अब पुलिस की नज़र है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उकसावे वाली या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।लखनऊ बेहद दुखद और भयावह उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी हो गया है। वहीं, प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अब पुलिस की नज़र है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उकसावे वाली या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *