नई दिल्ली : गौरतलब है कि बीते कई दिनों से महाराष्ट्र की सियासत पर सबकी नज़रे तिकी हैं हर दिन ये मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। आज इसका फैसला भी हो सकता है बीते दिन सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी लेकिन तत्काल कोई फैसला नहीं हो सका, इसके बावजूद बागी विधायकों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुवाहाटी पहुंचे 16 विधायकों की अयोग्यता को लेकर डिप्टी स्पीकर की ओर से दिए गए नोटिस पर 12 जुलाई तक कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। जमीन घोटाले मामले में राउत को ईडी ने आज बुलाया है। जिसपर संजय ने जांच एजेंसी से आज समय मांगा है। उन्हें पूछताछ के लिए आज ईडी कार्यालय में आज मंगलवार तलब किया गया था।
महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच खबर है कि भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
महाराष्ट्र सियासत : नई सरकार को लेकर धड़कनें हुईं तेज़,दिल्ली पहुंचे फडणवीस

