Breaking : अचानक बढ़ा मंदाकनी का जल स्तर फसे दो युवक 

 आज अचानक गौरीकुंड में मंदाकिनी नदी में जल स्तर बढ़ गया और वहां दो युवक फस गए जिन्हें एसडीआरफ ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर का संचालन कर रहे सिद्धार्थ राणा व सागर, निवासी कुल्लू-भन्नू ने दो माह पूर्व अपना सामान नदी के दूसरी तरफ पुराने प्राथमिक विद्यालय में रख दिया था जहां आज शनिवार को दोनों युवक गौरीकुंड से नदी पार करके  अपना सामान ले पहुंचे वहीँ पानी का बहाव तब कम था, लेकिन जैसे वह सामान लेकर नदी किनारे पहुंचे तो अचानक जल स्तर तेज़ी से बढ़ता चलाए गया और वो दोनों ही उसमें फस गए।  एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों को लाइफ जैकेट की मदद से रस्सों के सहारे रेस्क्यू किया है और  लिया है। आपको बतादें की बीती 15 जून को केदारनाथ से दर्शन कर लौटे एक यात्री भी नदी में नहाते समय बह गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *