कल शनिवार को 25 और 26 जून को इस महीने का आखिरी वीकेंड है जहां उत्तराखंड की तीर्थनगरी में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने की स्थित बन गई है। 30 जून के बाद गंगा में रिवर राफ्टिंग बंद कर दी जाएगी। गंगा का जल स्तर ऊपर हो जानें की वजह से 30 जून के बाद गंगा में राफ्टिंग बंद हो जाएगी। छुट्टियां भी खत्म होने को हैं और एक जुलाई से विद्यालय भी खुल जाएंगें। ऐसे में साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए मात्र एक सप्ताह का समय रह गया है। इस वीकेंड पर तपोवन, मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के होटल पर्यटकों से फुल रहेंगे।होटल संचालक अनुसूया प्रसाद पांडेय, रमेश भंडारी ने बताया कि इस वीकेंड पर होटल और कैंपों में पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग अभी से फुल हो गई है। हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके लिए कैंप और होटल व्यवसायियों ने अभी से तैयारियां शुरू का दी हैं।
राफ्टिंग करने के लिए आपके पास बचा है बस एक सप्ताह,वीकेंड पर होटल फुल

