गौरतलब है उत्तराखंड के मुखिया सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं आज उनका राजधानी में तीसरा दिन है और साथ ही दिल्ली प्रवास के दौरान बीते दिन गुरुवार को शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से एक भेंट की और साथ ही उस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज से लेकर तमाम राजनीतिक और समसामयिक विषयों पर विचार किया। खबरों की मानें तो, मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार में आने वाले दिनों में बांटे जाने वाले कार्यों को भी चर्चित किया। आज शुक्रवार को सीएम धामी को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में उपस्थित रहेंगें । मुख्यमंत्री का गुरुवार का दिन काफी बैठकों का हिस्सा बने। उन्होंने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने पहुंचे। उनकी सरकार ने चुनाव दृष्टि पत्र के आधार पर विकास का एजेंडा बनाया है। अब कई अहम निर्णय लिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चारधाम यात्रा में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं और उनके लिए जुटाई गई सुविधाओं की जानकारी दी। सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए अच्छी व्यवस्था हुई है।
Delhi Visit: सीएम धामी राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में होंगे शामिल

