यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

नई दिल्ली:  विपक्ष के लिए इस बार यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के लिए सामने आए हैं। कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद इस बात की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने चर्चा के बाद यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। रमेश ने विपक्ष के इस चुनाव की वजह को बताते हुए कहा है कि यशवंत सिन्हा एक विशेष रूप से योग्य प्रत्याशी होंगे। वे भारत के धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक ताने-बाने को मानने वाले व्यक्ति हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें दुख है कि मोदी सरकार अब तक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर एकराय बनाने के लिए गंभीर नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *