पर्यटन स्थलों पर लगेंगे 500 वाटर एटीएम,घर बैठे देख सकेंगे गुणवत्ता

देहरादून : उत्तराखंड में अब पानी की प्लास्टिक से तैयार हुई बोतलों को इस्तेमाल में लाने के लिए ग्रामीणों को स्वरोजगार और पर्यटकों को स्वच्छ पानी देने के उद्देश्य से पर्यटन स्थल पर अत्याधुनिक वाटर एटीएम लगाए जाएंगें। पेयजल विभाग जल्द ही इसकी शुरुआत करने जा रहा है। अभी तक सभी पर्यटन स्थलों पर पेयजल की अच्छी सुविधा का अभाव है। इसके अलावा पर्यटक भी आम पानी के स्त्रोत से पानी पीने नहीं पीते और बोतले खरीदते हैं। इससे पहाड़ में बोतलों की अधिक संख्या है। पर्यटक पानी पीकर बोतलें खुले में कहीं भी फेंक देते हैं। ये प्लास्टिक कचरा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। पेयजल विभाग अब इस समस्या के समाधान और ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की नई योजना को निकालेगा। विभाग की ओर से प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहले चरण में 500 अत्याधुनिक वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इन वाटर एटीएम के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित पर्यटन स्थल की ग्राम पंचायत को दी जाएगी। सरकार इन सभी वाटर एटीएम की गुणवत्ता की प्रक्रिया ऑनलाइन कर देगी और किसी भी एटीएम की कहीं से बैठे-बैठे गुणवत्ता देखी जा सकेगी।ज्यादातर की निर्भरता बोतलबंद पानी पर रहती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *