देहरादून : अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है, जिसमें छात्रों की बड़ी समस्या का समाधान किया गया है। ऐसे छात्र दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट किए जाएंगे। उन्हें अपने छूटे सेमेस्टर की परीक्षा बाद में ददेनी होगी। अग्निवीर भर्ती परीक्षा व श्रीदेव समुन विवि की सेमेस्टर परीक्षा एक ही दिन होने पर पीजी कालेज कोटद्वार छात्र काफी परेशान थे।
विवि की सेमेस्टर परीक्षा को हटाने की मांग के बाद छात्र संघ पदाधिकारी शनिवार देर शाम महाविद्यालय परिसर में पानी की टंकी पर चढ़े थे और एएसपी एससी सुयाल ने बीते दिन रविवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात की और एक समाधान निकाला जिसके तहत आश्वासन दिया और आंदोलित छात्र संघ पदाधिकारियों को ऊपर से नीचे उतारा।

