उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया “तीज”का त्यौहार

आज देश भर में हरतालिका तीज का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीँ आज उत्तराखंड में भी महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व कोरोना की वजह से भले घरों में मनाया लेकिन ख़ुशी और उत्साह के साथ सेलेब्रेट किया। सावन के पावन महीने में तीज त्यौहार महिलाओं का बेहद पसंदीदा त्यौहार है। आज देहरादून हरिद्वार में विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती का पूजन महिलाओं ने करके श्रृंगार सामिग्री और बायना सास ननद को देकर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया। आज आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं ने सावन के मंगल गीत गाए।

हरियाली तीज पर्व का उत्साह और उमंग के साथ लुत्फ उठाया। सावन मास शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन चूड़ियों की खनक, मेहंदी रचे हाथ, झूलों की पींगे और सखियों के साथ मिलकर महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व मनाया।  हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाएं बहुत खुश नज़र आयीं। कोरोना संक्रमण के कारण हालांकि महिलाओं ने घरों से न निकलकर घरों में ही आनंद लिया। 

गौरतलब है कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक़,हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इसे छोटी तीज और श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार यह त्योहार पति के प्रति पत्नी के समर्पण का प्रतीक है। इस दिन गौरी शंकर की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *