रिसॉर्ट में चल रहा था अवैध ऑनलाइन कैसीनो,देहरादून पुलिस ने मारा छापा 

देहरादून :  आज राजधानी देहरादून में एसटीएफ टीम और देहरादून पुलिस ने होरावाला, देहरादून में एक रिसॉर्ट पर छापा मारा और अवैध ऑनलाइन कैसिनो का भंडाफोड़ किया है। यहां 24 लोगों को गिरफ्तार किया। 2300 कैसिनो के सिक्के, 1.22 लाख रुपये नकद और 60 गड्डी ताश के साथ बरामद किए।

उत्तराखंड एसएसपी-एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गुरुवार को एसटीएफ टीम देहरादून और देहरादून पुलिस द्वारा सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होरावाला में स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में दबिश दी गई। तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हरिद्वार और देहरादून आदि विभिन्न स्थानों से आए 25 लोग कैसिनो कॉइन और ताश से जुआ खेल रहे थे।  24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कपिल अरोड़ा मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *