BCCI की  खिलाड़ियों के पक्ष में बड़ी घोषणा, 900 खिलाड़ियों और अधिकारियों को मिलेगा लाभ

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से बड़ी घोषणा की गई है जसिके चलते बीते दिन सोमवार को पूर्व क्रिकेटरों और पूर्व अंपायरों की मासिक पेंशन में को बढ़ाने का एलान किया गया है। इसके साथ ही इंडिया के पूर्व कैप्टन  बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड के लिए यह बेहद ख़ास और जरूरी है। जिसके चलते पूर्व  क्रिकेटरों और अंपायरों की आर्थिक स्थिति का ख्याल रखा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह अत्यंत जरूरी है कि हमारे पूर्व क्रिकेटरों की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखा जाए। खिलाड़ी जीवन रेखा बने रहते हैं और एक बोर्ड के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि एक बार उनके खेलने के दिन समाप्त हो जाएं, तो हमें उनका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, हमारे क्रिकेटरों का कल्याण चाहे वह पूर्व हो या वर्तमान, सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेंशन राशि बढ़ाना उस दिशा में एक कदम है। 

जानिए कितना हुआ बदलाव-

अब तक 30,000 रुपये मिलते थे, उन्हें अब से 52,500 रुपये मिलेंगे। वहीं, 37,500 रुपये पाने वाले पूर्व खिलाड़ियों को अब 60,000 रुपये मिलेंगे। 50,000 रुपये पेंशन वालों को 70,000 रुपये मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *