नई दिल्ली: गौरतलब है कि आज सोमवार सुबह से कांग्रेस नेता राहुल दफ्तर में पेश हुए है जिनसे लगातार 3 घंटे सवालों का सिलसिला चला जिसके बाद उन्हें लंच ब्रेक मिला जिसमें वो सीधे अपने माँ सोनिया गाँधी से सर गंगा राम अस्पताल मिलने पहुंचे क्यूंकि कुछ दिन पहले ही सोनिया गाँधी कोविड संक्रमित हो गयीं थी। लेकिन अब कुछ ही देर पहले राहुल फिरसे ईडी ऑफिस पहुँच गए हैं।
मल्लिकार्जुन के बोल –कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सत्याग्रह कर रहे हैं और जब सत्याग्रह करते हैं तो डिटेंशन और जो भी केस लगाने हैं वो लगते हैं उसकी चिंता नहीं है। चिंता इस बात की है कि इस देश में लोकतंत्र के तहत हम जो भी धरना या सत्याग्रह करते हैं उससे ये नहीं समझना चाहिए कि कांग्रेस कमजोर है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला फर्जी है सिर्फ परेशान करने के लिए सबको ED ऑफिस बुलाया गया है। अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को COVID से संबंधित मुद्दों के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं थीं।

