हिरासत में लिए गए नेताओं से मिलने थाने गयीं प्रियंका,सुरजेवाला का पीएम पर वार 

 नई दिल्ली: आज नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गाँधी ईडी दफ्तर पहुंचे हैं उनसे वहां धारा 50 के तहत पूछताछ जारी है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के समर्थक देशभर में प्रदर्शन करके इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने दिल्ली में प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी थी। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  तुगलक रोड थाने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल जी व अन्य नेताओं से मिलने पहुंची है। पुलिस की धक्का-मुक्की से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल की तबियत बिगड़ गई थी। प्रियंका गांधी जी ने तुगलक रोड थाने पहुंच कर के सी वेणुगोपाल जी व अन्य नेताओं का हाल  चाल जाना है। 
इसके अलावा नेशनल हेराल्ड मामले में ED में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान एक उप निदेशक, एक संयुक्त निदेशक द्वारा एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत गांधी का बयान दर्ज किया जा रहा है। 
सुरजेवाला ने गिरफ्तारी के बाद कहा-आज सोमवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जिसके बाद उन्होंने कहा कि गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि कायर मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे पर अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा।   नई दिल्ली आज नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गाँधी ईडी दफ्तर पहुंचे हैं उनसे वहां धारा 50 के तहत पूछताछ जारी है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के समर्थक देशभर में प्रदर्शन करके इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने दिल्ली में प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी थी। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  तुगलक रोड थाने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल जी व अन्य नेताओं से मिलने पहुंची है। पुलिस की धक्का-मुक्की से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल की तबियत बिगड़ गई थी। प्रियंका गांधी जी ने तुगलक रोड थाने पहुंच कर के सी वेणुगोपाल जी व अन्य नेताओं का हाल  चाल जाना है। 
इसके अलावा नेशनल हेराल्ड मामले में ED में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान एक उप निदेशक, एक संयुक्त निदेशक द्वारा एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत गांधी का बयान दर्ज किया जा रहा है। 
सुरजेवाला ने गिरफ्तारी के बाद कहा-आज सोमवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जिसके बाद उन्होंने कहा कि गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि कायर मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे पर अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *