चंडीगढ़ : गौरतलब है कि कुछ ही दिन पूर्व पंजाबी मशहूर गायक सिद्धू मुसेवाला की दर्दनाक हत्या कर दी गई जिसके बाद उनके आवास पर सभी का आना जाना जारी है कई राजनीतिक हस्तियां अभी तक मूसेवाला के घर परिवार का ढांढस बढ़ाने पहुंची है इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा के मूसा गांव पहुंचे है। उनके साथ पार्टी प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेस भी है। राहुल गांधी ने मूसेवाला की तस्वीर पर फूल अर्पित किए और उनके पिता को गले लगाकर भावुक भी हुए। और उन्हें हिम्मत दी।
दूसरी तरफ, मानसा जिला बार एसोसिएशन ने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का केस न लड़ने की बात कही है। हालांकि मूसेवाला का केस बार एसोसिएशन निशुल्क लड़ने को कह रही है। एडवोकेट बिमलजीत सिंह, सर्वजीत सिंह वालिया, रनदीप शर्मा, ललित अरोड़ा, सतिंदरपाल सिंह मित्तल, जगतार सिंह और गुरदास सिंह मान का पैनल गठित किया गया है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी मूसेवाला के परिवार के साथ दुख बांटने गांव मूसा पहुंचे।
बीते दिन सोमवार को भी राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे और मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को को हिम्मत दी। चंडीगढ़ गौरतलब है कि कुछ ही दिन पूर्व पंजाबी मशहूर गायक सिद्धू मुसेवाला की दर्दनाक हत्या कर दी गई जिसके बाद उनके आवास पर सभी का आना जाना जारी है कई राजनीतिक हस्तियां अभी तक मूसेवाला के घर परिवार का ढांढस बढ़ाने पहुंची है इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा के मूसा गांव पहुंचे है। उनके साथ पार्टी प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेस भी है। राहुल गांधी ने मूसेवाला की तस्वीर पर फूल अर्पित किए और उनके पिता को गले लगाकर भावुक भी हुए। और उन्हें हिम्मत दी।
दूसरी तरफ, मानसा जिला बार एसोसिएशन ने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का केस न लड़ने की बात कही है। हालांकि मूसेवाला का केस बार एसोसिएशन निशुल्क लड़ने को कह रही है। एडवोकेट बिमलजीत सिंह, सर्वजीत सिंह वालिया, रनदीप शर्मा, ललित अरोड़ा, सतिंदरपाल सिंह मित्तल, जगतार सिंह और गुरदास सिंह मान का पैनल गठित किया गया है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी मूसेवाला के परिवार के साथ दुख बांटने गांव मूसा पहुंचे।
बीते दिन सोमवार को भी राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे और मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को को हिम्मत दी।
सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल,पिता को गले लगाकर बांटा दर्द