वाराणसी : वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी लेकर आज सोमवार को अहम फैसला आ सकता है। याचिका सुनने लायक है की नहीं इस मामले में आज जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई कर रहे है। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता अभी दलीलें पेश करते जा रहे हैं। मसाजिद कमेटी की तरफ से इस मामले को खारिज करने के पक्ष में दलीलें पूरी होने के बाद वादी पक्ष और जिला शासकीय अधिवक्ता पक्ष को सामने लाएंगें। अभी ज्ञानवापी परिसर में सर्वे से जुड़ी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की कॉपी वादी और प्रतिवादी पक्ष को आज उपलब्ध करवाई जा सकती है। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती अदालत परिसर में की गई है। पुलिस अधिकारियों ने भी चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी है।
आपको बतादें कि बीते शुक्रवार को अदालत पहुंचे दोनों पक्षों को तकनीकी कारणों से कॉपी नहीं दी जा सकी थी। ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने और पूजा-पाठ की मांग के साथ ही इसमें मुस्लिम पक्ष के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर दायर वाद पर सुनवाई आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। शाम चार बजे अदालत का आदेश आएगा।

