नई दिल्ली : अभी कुछ ही देर पहले अभी दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक मिजाज बदले हैं। कुछ ही देर में गरज के साथ बारिश हुई है। जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है। उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। अभी चार बजते ही, दिल्ली एनसीआर में एकाएक मौसम बदला, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई।
यहां यहां ये हाल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने बताया कि रोहतक, भिवानी, चरखी, दादरी, मटनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) सिकंदर राव, हाथरस में भी हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में अभी अचानक मौसम के मिजाज बदले

