काठमांडू : नेपाल की सेना ने मुस्तांग जिले में बीते दिन रविवार को सुबह लापता विमान का मलबा आज सुबह सोमवार को मिला। नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरेल ने सोमवार को सुबह कहा कि विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। इस विमान पर चार भारतीय नागरिकों समेत कुल 22 लोग थे। आपको बतादें कि आरंभिक जांच के मुताबिक़, किसी यात्री के जिंदा होने की कोई सम्भावना नहीं है। आधिकारिक महकमें से बताया गया है कि नेपाली मीडिया बचाव दल ने विमान के मलबे से 14 शव निकाल लिए हैं। पुलिस की मानें तो, शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी पहचान भी कर पाना मुश्किल हो रहा है। नेपाल की ‘तारा एयर’ के ट्विन ऑटर 9एन-एईटी विमान ने रविवार सुबह पोखरा से सुबह 09.55 बजे उड़ान भरी जिसके बाद नेपाल के पुलिस इंस्पेक्टर राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। तमांग ने बताया कि कुछ शवों की पहचान मुश्किल है। नेपाली सेना ने सोमवार सुबह वह जगह ढूंढ निकाली, जहां यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। सेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा राहत और बचाव दल ने विमान के दुर्घटना स्थल का पता लगा लिया है।
चार भारतीय भी थे सवार-चार भारतीय नागरिकों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में हुई है। इस विमान को जोमसोम एयरपोर्ट पर सुबह 10.15 बजे पहुंचना था।

