अब उत्तराखंड में जल संस्थान की नई योजना आई है जिसके चलते अब प्रदेश में 100 रुपये में गरीब वर्ग अपने घर में पानी का कनेक्शन लेने का फायदा उठा सकेगा। जल संस्थान ने यह योजना निर्धन और बीपीएल परिवार के लोगों के लिए बनाई है। योजना के तहत पात्र लोगों ने आयोजन करने भी शुरू किए है। आपको बतादें की इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में लोगों के सामने बिजली से ज्यादा पानी की दिक्कत है,मिडल क्लास परिवार तो सबमर्सिबल या हैंडपंप लगवाकर पानी की समस्या का निजात पा लेते हैं। निर्धन परिवार को गर्मियों के साथ ही हर मौसम में पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है।
चार हजार रुपये नहीं जुटा पाता है।इस स्थिति को देखते हुए जल संस्थान ने निर्धन और बीपीएल परिवारों के लिए कनेक्शन योजना शुरू की है। इसके तहत निर्धन वर्ग का परिवार मात्र 100 रुपये में पानी का कनेक्शन ले सकता है। हालांकि इसके लिए व्यक्ति को पात्र होना जरूरी है। इसमें व्यक्ति के पास बीपीएल कार्ड के साथ ही उसका आवास अधिकतम 1000 स्क्वायर फीट से कम में बना होना चाहिए।
लोग ज्यादा से ज्यादा ले रहे कनेक्शन-इसी कनेक्शन को यदि कोई सामान्य वर्ग लेना चाहता है तो उसे 4250 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि योजना के तहत यही कनेक्शन पात्र व्यक्ति को केवल 100 रुपये में दिया जाएगा। बड़ी संख्या में नए कनेक्शनों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।

