टोक्यो : आज सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान पहुंचे है। जहां पहुंचकर मोदी QUAD समिट में हिस्सा लेने वाले है आज जब पीएम जापान पहुंचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया उनके स्वागत में भारतीय समुदाय ने नारे लगाए सभी पीएम के सामने “जय श्री राम के नारे लगाने लगे और भारतीयों ने कहा- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं।
आपको बतादें पीएम टोक्यो ने कल मंगलवार शाम तक हैं। अपनी 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान PM अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। इस दौरे के दौरान 23 बैठकों में शामिल होंगें। यानी 40 घंटे में 1 राष्ट्रपति, 2 PM और 35 CEO से मुलाक़ात करेंगें।
जापानी बच्चे ने कह दिया ये,पीएम खुश-
आज कई जापानी बच्चे पीएम मोदी से मिले जिनमें से एक ने तो प्रधानमंत्री से हिंदी में भी बात की। बच्चे से स्पष्ट रूप से प्रभावित पीएम मोदी ने पूछा, वाह! आपने हिंदी कहां से सीखी? आप इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोल लेते हैं।

