श्रीलंका संकट: कल कोलंबो पहुंचेगा भारतीय जहाज

नई दिल्ली : सभी जानते है कि श्रीलंका में विवाद है, जो कि अब अपनी आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में है। यहां आर्थिक हालात बेहद खराब है। जरूरी वस्तुओं की किल्लत है। महंगाई बहुत हो गई है। देश अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक उथल-पुथल से भी परेशान है। इस सबके बीच श्रीलंका के लिए राहत भरी खबर है। देश को जल्द ही भारत और जापान की ओर से बड़ी मदद मिलेगी।  
कल भारतीय जहाज पहुंचेगा-
इसके अलावा श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि संकटग्रस्त श्रीलंका के लोगों के लिए तत्काल राहत सामग्री जैसे चावल, दवाइयां और दूध पाउडर से लदा एक भारतीय जहाज रविवार को कोलंबो पहुंचने वाला है। गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को चेन्नई से राहत सामग्री भेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *