Update: ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पर आज अहम् दिन,कुछ ही देर में न्यायालय में होगी पेश 

ज्ञानवपी मस्जिद सर्वे में आज अहम दिन बताया जा रहा है वो इसलिए क्योंकि इस सर्वे की रिपोर्ट वाराणसी की स्थानीय अदालत में आज गुरूवार को दााखिल कर दी गई है। स्‍पेशल कोर्ट कमिश्‍नर अजय प्रताप सिंह ने बताया है कि दोनों पक्ष अदालत के सामने उपस्थित होंगे। 

इसके आलावा सहायक कोर्ट कमिश्नरअजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे के बीच ये पूरी ईमानदारी से तैयार की गई रिपोर्ट पेश होगी। कोर्ट में 4 , 15, 16 मई तीनों दिन के सर्वे की रिपोर्ट आज न्यायालय में पेश होने वाली है। 

रिपोर्ट पर अगली कार्यवाही न्यायालय बताएगा। पूर्व कोर्ट कमिश्नर ने 6 और 7 मई की कार्यवाही रिपोर्ट कल की थी पेश। अजय कुमार मिश्रा द्वारा पेश रिपोर्ट को न्यायालय लेगा संज्ञान में। रात रात भर जग कर ईमानदारी से बनाई है रिपोर्ट। अब इस रिपोर्ट पर क्या होगी अगली कार्यवाही तय करेगा न्यायालय। अन्य याचिकाओं पर भी आज होगी सुनवाई। बे

हद संजीदगी से तैयार हुई रिपोर्ट-

ज्ञानवापी परिसर में माता श्रृंगार गौरी की पूजा को लेकर हुए सर्वे शुरुआती रिपोर्ट में कई बड़ी बाते और सबूत है। जिनसे पता चलता है कि ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण किस से मंदिर को तोड़कर किया गया था। पूर्व एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा की ओर से अदालत में दाखिल की गई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद की पश्चिमी दीवार पर शेषनाग और हिंदू देवी देवताओं की कलाकृति साफ रूप से नजर आ रही है। सर्वे के दौरान ये कलाकृतियां मस्जिद की दीवार के उत्तर से पश्चिम तक बनी हुई दिखाई दी है और वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी में भी इसके प्रमाण साफ तौर पर दर्ज किए गए हैं।

कितनी तस्वीरें और वीडियो –करीब 1500 तस्‍वीरों और 12 घंटे की विडियोग्राफी के आधार पर ज्ञानवापी की रिपोर्ट आज पेश की जाएगी। टीम ने नक्शे और नाप-जोख की जांच की है। मस्जिद के नीचे के चार तहखानों, मस्जिद के ऊपरी हिस्‍से, गुंबद आदि का सर्वे हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *